UP के मदरसों में अब NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 12:35 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई होगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट ने मदरसा शिक्षा में बदलाव को मंजूरी दे दी है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मदरसों में दीनी तालीम के अलावा गणित, विज्ञान, अग्रेजी, कंप्यूटर व सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की पहले पढ़ाई नहीं होती है। मदरसा बोर्ड की शिक्षा को बेहतर करने के लिए सरकार ने एनसीईआरटी की किताबों को शामिल करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद मदरसों में दीनी तालीम के अलावा उर्दू, अरबी, फारसी, के अलावा गणि, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर की भी शिक्षा दी जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static