दिवंगत नेताजी की भाभी और सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav की ताई का इलाज के दौरान निधन, पूरे परिवार में गम का माहौल

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 11:38 AM (IST)

इटावा(अरवीन): समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की ताई और स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam SIngh Yadav) की भाभी समंद्रा देवी (Samandra Devi) का निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। समंद्रा देवी अखिलेश यादव के सबसे बड़े ताऊ रतन स‍िंह यादव (Ratan Singh Yadav) की पत्नी थीं। समंद्रा देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और सैफई मेडिकल कॉलेज (Safai Medical Collage) में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह लगभग 3 बजे उनका निधन (Death) हो गया।

PunjabKesari

समंद्रा देवी के निधन की खबर सुनते ही पूरे सैफई परिवार में शोक की लहर
मिली जानकारी के मुताबिक, समंद्रा देवी के निधन की खबर सुनते ही पूरे सैफई परिवार में शोक पसर गया। शनिवार को लगभग 11 बजे सैफई में ही उनका अंत‍िम संस्‍कार क‍िया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव और सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सहित पूरा यादव परिवार समंद्रा देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होगा। आज अखिलेश यादव का पूर्वांचल का दौरा था, जिसे उन्होंने रद्द कर दिया है। अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल यादव और परिवार के साथ सैफई के लिए निकले। समंद्रा देवी के अंतिम संस्कार के मौके पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

PunjabKesari

मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव की पत्नी थीं समंद्रा देवी
आपको बता दें कि समंद्रा देवी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव की पत्नी थीं। रतन सिंह यादव का निधन साल 2014 में हो गया था। वो राजनीति की चकाचौंध से हमेशा से दूर रहते थे। लेकिन, क्षेत्र के मसलों में हमेशा से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते थे। मुलायम सिंह यादव के 6 भाई-बहनों में रतन सिंह यादव सबसे बड़े थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static