New Year 2023: यूपी में GST ऐक्शन को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी, नववर्ष पर व्यापारियों के बीच चौपाल लगाएंगे समाजवादी
punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 10:59 PM (IST)

लखनऊ: New Year 2023: समाजवादी (Samajwadi) व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग (Sanjay Garg) ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार का व्यापारी विरोधी चेहरा उजागर करेगा।
यह भी पढ़ें- Covid-19: भारत को कोरोना के प्रभाव से मुक्ति हेतु 'New Year' पर ब्रज के तपस्वी करेंगे देवी का विशेष यज्ञ
गर्ग ने कहा कि पा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा नववर्ष (New Year) पर राज्य के हर जिले में ‘‘व्यापारी चौपाल'' का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी वस्तु एवं सेवा कर (GST) के नाम पर व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न, पुलिस बर्बरता, व्यापारियों के प्रति बढ़ते अपराध और मंहगाई आदि मुख्य मुद्दों के खिलाफ बाजारों आदि में व्यापारी चौपालों और परिचर्चाओं का आयोजन करेंगे। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार का व्यापारी विरोधी चेहरा उजागर करेंगे।
यह भी पढ़ें- UP में निवेशकों के लिए खुशखबरीः अब घर बैठे लें उद्योगों से जुड़ी सेवाओं का लाभ
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों पर हो रहे शोषण के खिलाफ व्यापारी चौपालों के आयोजन कर भाजपा की तानाशाही, झूठ और उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा सरकार (BJP Government) की पोल खोल अभियान चलाएंगे।