बस अड्डे का रैन-बसेरा बना मजाक! अपनी चादर बिछाकर जमीन पर लेटने को मजबूर यात्री, नहीं हैं समुचित व्यवस्थाएं

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 01:42 PM (IST)

फर्रुखाबाद: आश्रय विहीन लोगों के लिए शहर में रैन बसेरा बने हैं। ताकि सर्दी में यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरा खोला गया है, लेकिन यूपी के फर्रुखाबाद के रोडवेज बस अड्डे मे बना रैन-बसेरा महज मजाक बन कर रह गया है। जहां नगर पालिका ने रैन-बसेरा में यात्रियों के रूकने की समुचित व्यवस्थाएं नहीं की है। समुचित व्यवस्था ना होने से यात्री ठंड में अपनी चादर बिछाकर जमीन पर लेटने को मजबूर हैं।

मामला फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे का है। यहां घना कोहरा होने के चलते शासन ने रात्रि 8:00 बजे के बाद बसों का संचालन बंद किया। रोडवेज बस स्टॉप पर यात्रियों को रोकने के लिए रजाई गद्दे व चारपाई नहीं मिले। नगर पालिका ने रैन बसेरा बना कर खानापूर्ति की है। रैन बसेरा के नाम पर अधिकारियों कर्मचारियों के लाखों रुपए भेजे जाते हैं, लेकिन रैन बसेरे में मुचित व्यवस्थाएं ही नहीं हैं। वहीं रैन बसेरा में निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी को कई खामियां मिली हैं।

सरकार द्वारा रैन बसेरों की व्यवस्था कराई जाती है। ताकि जरुरतमंद लोगों की मदद की जा सके। सर्दी का मौसम हो या भयंकर गर्मी पड़े यात्रियों को रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था की जाती है। खासकर रात्रि को ट्रेन नहीं मिले या बस न मिले है तो यात्री रैन बसेरा में ठहर सकते हैं। यहां लोगों के लिए चारपाई, तकिया और कंबल की भी व्यवस्था की गई है। समय समय पर अधिकारी यहां आकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं। 
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static