नोएडा पुलिस आयुक्त का सख्त एक्शन: दो पुलिस अफसरों को किया सस्पेंड, कहा- लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 01:41 PM (IST)

नोएडा: कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान फेज दो थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार और एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) इंचार्ज पारुल पुनिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। दोनों अधिकारियों पर एक मामले में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। 

त्वरित कारर्वाई नहीं करने पर हुई कार्रवाई 
पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी साझा की, जिसमें बताया गया कि,पुलिस आयुक्त द्वारा गुरुवार को आयोजित अपराध मीटिंग में जिले के सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सामने आया कि कुछ मामलों में अपेक्षित सतकर्ता और त्वरित कारर्वाई नहीं की गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को यह सख्त कदम उठाया गया। 

 पुलिस कमिश्नर बोले- कार्यप्रणाली में सुधार लाएं
नोएडा फेज दो थाना के प्रभारी अवधेश कुमार की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। वहीं, खुफिया सूचनाओं के संकलन और विश्लेषण में लापरवाही के चलते एलआईयू इंचार्ज पारुल पुनिया पर भी कारर्वाई की गई। बैठक में अन्य कई थाना प्रभारियों को भी स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की
 उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि:जनता की शिकायतों पर तुरंत और प्रभावी कारर्वाई सुनिश्चित करें। संवेदनशील मामलों में विशेष सतकर्ता बरती जाए। अपराध नियंत्रण के लिए प्रोएक्टिव पुलिसिंग अपनाई जाए, जहां एक ओर लापरवाही पर सख्ती दिखाई गई, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना भी की गई।

 पुलिस में लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं
 पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि पूरी फोर्स का मनोबल बना रहे। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि नोएडा पुलिस में लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है। 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कारर्वाई जारी रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static