नोएडा में दरिंदगी! किशोरी को अगवा कर कई दिनों तक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 01:20 AM (IST)

नोएडा: सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी की एक किशोरी से बलात्कार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को 26 जून, 2022 को मोहन (22) नामक युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने कुछ दिन पूर्व किशोरी को बरामद कर लिया।

पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उससे कई दिनों तक बलात्कार किया। मेडिकल जांच में पीड़ित से बलात्कार की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया कि घटना के समय से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराध से बच्चों का संरक्षा कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static