Noida Twin Tower Blast: धमाके के 24 घंटे बाद लोगों की सेहत बिगड़ी, कई लोगों की आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत
punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 10:33 AM (IST)

नोएडाः यूपी के नोएडा में स्थित ट्विन टावर को कल दोपहर विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया। ट्विन टावर को ध्वस्त किए हुए 24 घंटे बीत चुके है। ऐसे में अब इस धमाके का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। जिसके चलते कई लोगों की आंखों में जलन शुरू हो गई है। वही कुछ को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
बता दें कि ट्विन टावर के आस पास रहने वाले लोगों के घर खाली करवा दिए गए थे। वही ट्विन टावर की बलासट प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह अपने-अपने घर लौट गए थे। जिसके बाद देर रात लोगों के आंखों में जलन शुरू हो गई और कुछ को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके चलते लोगों को देर रात अपना फ्लैट फिर छोड़ना पड़ा।
इस बात कि पुष्टि करते हुए सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट में RWA के टास्क फोर्स के चेयरमैन गौरव ने बताया कि दिक्कत होने की वजह से उन्होंने देररात 12 बजे अपना फ्लैट छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि रात में धुंध और धुएं का असर था। जिससे आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने दवा ली है और अब सोमवार को दोपहर बाद दोबारा अपने घर लौटेंगे।
दरअसल ट्विन टावर को ध्वस्त किए जाने से पहले एमराल्ड कोर्ट तथा एटीएस विलेज सोसाइटी के 5,000 से अधिक लोगों को वहां से खाली करा दिया गया था। वही जिसमें से 100 के करीब लोग अपने घर में लौट आए थे। इसी दौरान ट्विन टावर में विस्फोट के कई घंटों बाद भी लोग वहां इकट्ठा होकर मलबे के साथ तस्वीरें खींचते देखे गए। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि उनके फ्लैट से काफी दुर्गंध आ रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि गैस भी अभी तक चालू नहीं की गई है।