बुर्के पर विवादित बयान देने वाले रघुराज सिंह को कारण बताओ नोटिस

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 09:25 AM (IST)

लखनऊ: मुस्लिम महिलाओं के बुकर पहनने को लेकर विवादित बयान देने वाले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को रघुराज सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कारर्वाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी बहन या बेटी या महिला चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम या किसी भी पंथ मजहब जाति या समुदाय से जुड़ी हो उनकी मर्यादा के प्रतिकूल कोई भी टिप्पणी न स्वीकार है और न बर्दाश्त की जा सकती है। महिलाओं और बेटियों का सम्मान पाटर्ी की रीति-नीति है और उसका पालन करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। इससे इतर व्यवहार करने की अनुमति किसी को भी नहीं है।        

गौरतलब है कि योगी सरकार में श्रम एवं नियोजन विभाग के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अलीगढ में कहा था कि दैत्यों के वंशज बुकर पहनते हैं। नौरंगाबाद में ब्राह्मण जागृति मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को बुकर की जरूरत नहीं है। देश में बुकर पर प्रतिबंध लगना चाहिए। बुकर की आड़ में ही तमाम घटनाएं हो रही हैं। बुकेर् के वेश में आतंकवादी देश में घुस जाते हैं। इसका इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static