OBC Reservation को लेकर अखिलेश ने की प्रेसवार्ता, कहा- भाजपा कांग्रेस एक हैं

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 03:06 PM (IST)

लखनऊ, (अश्वनी कुमार सिंह) OBC Reservation : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को एक बताया है। अखिलेश ने कहा कि आज भाजपा ने ओबीसी का आरक्षण खत्म किया, अगला नम्बर दलितों का हो सकता है। उन्होंने कहा भाजपा ओबीसी, दलितों को वोट तो लेना चाहती है लेकिन उन्हें सत्ता में भागीदारी नहीं देना चाहती है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी ने जो सपना देखकर संविधान में  OBC Reservation ओबीसी और दलितों के लिए व्यवस्था की थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसे खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करने के वास्ते विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए, लेकिन सरकार इस मुद्दे से बचना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक एक करके सभी संस्थाओं में आरक्षण खत्म करना चाहती है।

PunjabKesari

एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के वाले नेताओं की आत्मा मर जाती है। लेकिन इस फैसले के बाद उनके जुबान से कुछ नहीं निकता है। अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी की जनता ने अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी को चुनाव में बड़ी जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि रामपुर में बेईमानी बल पर जीत दर्ज की है। प्रेस वार्ता के दौरान लालजी वर्मा, राम अचल राजभर और राजेन्द्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static