अॉफ दि रिकार्ड: उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे का फार्मूला

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 01:10 PM (IST)

लखनऊ: सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे का फार्मूला तैयार कर लिया है और इसकी जानकारी कांग्रेस व रालोद को दे दी है। फार्मूला यह है कि 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान राज्य में जो जितनी सीटें जीता या दूसरे स्थान पर रहा वह उन सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस फार्मूले के अनुसार कांग्रेस को 7 सीटें मिल सकती हैं जबकि अजित सिंह का रालोद 2 सीटों पर दावा कर सकता है। बाकी की सीटें बसपा और सपा में बांटी जाएंगी। अब राहुल गांधी के आसपास जमा हुआ युवा नेतृत्व, जिसमें आर.पी.एन. सिंह, जितिन प्रसाद और अन्य शामिल हैं, चाहता है कि पार्टी 10 सीटों पर सहमति जताए।

गत मंगलवार को बसपा नेता मायावती ने कहा कि वह विपक्ष के गठबंधन में तभी शामिल होंगी अगर पार्टी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान विधानसभा चुनावों और लोकसभा में सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। स्पष्ट है कि बसपा कांग्रेस को 10 सीटें देने की बात मंजूर करने से पूर्व अन्य राज्यों में अपनी हिस्सेदारी चाहती है इसलिए यही राहुल का पी.एम. कार्ड है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static