OMG: निकाह के दूसरे दिन दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, पति छोड़कर फरार

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 05:40 PM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर निकाह के दूसरे दिन ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि पति अस्पताल में ही बच्चे और पत्नी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला हमीरपुर  जिले के राठ कोतवाली कस्बे की है। यहां पर एक युवक शादी का झांसा देकर एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच युवती आठ महा की गर्भवती हो चुकी थी। जब पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कसा तो वो शादी के लिए तैयार हो गया। 28 सितंबर को दोनों की शादी पुलिस की मौजूदगी में करा दी गई।  इस बीच दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। आनन- फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने बच्चे को जन्म दिया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक युवती को अस्पताल में लाया गया था। युवती ने बच्चे को जन्म दिया है। उसका पति मौके से फरार हो गया था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति ने बच्चे और पत्नी को खर्चा देने के लिए राजी हो गया है। अब युवती खुश है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static