सास साधना गुप्ता के निधन पर छोटी बहू अपर्णा ने जताया दुख, कहा- निःशब्द हूँ मै!
punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 05:11 PM (IST)

लखनऊ: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया हैं, बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत थी जिसकी वजह से उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार थी। आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया जा रहा है। ऐसे में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू एवं बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने दुख जताया है।
निःशब्द हूँ मै !
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) July 9, 2022
मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया I
ॐ शान्ति 🙏🏻 pic.twitter.com/wyFhkD1e7f
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि निःशब्द हूँ मै ! मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया। ॐ शान्ति 🙏🏻