कर्नाटक में कांग्रेस की बढ़त पर अखिलेश बोले- ''नये भारत का महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश''

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 01:43 PM (IST)

लखनऊः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बढ़त पर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कटघरे में खड़ा करते हुए शनिवार को कहा कि, ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है। बता दें कि, आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः सपा के गढ़ मुरादाबाद से अखिलेश को लगा बड़ा झटका, छठे राउंड की काउंटिंग के बाद चौथे स्थान पर पहुंची साइकिल

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा कि, ‘‘कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचार वाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल' शुरू हो गया है। ये नए सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है।'' उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर दिख रही है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः Suar Bye Election Result 2023 LIVE: रामपुर की स्वार सीट पर BJP + अपना दल की जीत, सपा की करारी हार

वहीं, आज यूपी निकाय चुनाव के लिए हुए मतदानों की भी मतगणना हो रही है और इसके नतीजे भी आने शुरु हो गए है। कही सपा को जीत मिली है और कहीं बड़ा झटका लग रहा है। सपा का गढ़ माना जा रहे मुरादाबाद में सपा का सबसे बुरा हाल है। जहां पर अब तक हुई मतगणना में सपा चौथे नंबर पर चल रही है और बीजेपी, बसपा और कांग्रेस सपा से आगे चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static