Gorakhpur Encounter: पुलिस मुठभेड़ मारा गया एक लाख का इनामी विजय प्रजापति, काजल हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 12:57 PM (IST)

गोरखपुर: यूपी की गोरखपुर पुलिस (Gorakhpur Police) को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब मुठभेड़ (Encounter) के दौरान एक लाख (One Lakh) के इनामी बदमाश विजय प्रजापति (Vijay Prajapati) को ढेर कर दिया। पुलिस (Police) से चारों तरफ घिरता देख विजय फायरिंग (firing) कर भाग रहा था। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल (District hospital)ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी (SSP) ने बताया कि बीती देर रात चेंकिंग चल रही थी। इसके बाद विजय प्रजापति के संभावित ठिकाने पर जब पुलिस टीम पहुंची तो विजय ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा भाग गया। फायरिंग में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
PunjabKesari
पुलिस से बचने के लिए बना रखा था सीबीआई का फर्जी आई कार्ड
गगहा थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय पर अपराध के दर्जनों मामले थे और एक लाख का इनाम भी था। बदमाश के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही बदमाश के पास से सीबीआई और हरियाणा पुलिस का फर्जी आई कार्ड (Fake I Card) भी बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी आई कार्ड के जरिए बदमाश फरारी काट रहा था। जबकि मौके से बदमाश का एक साथी फरार हुआ है। 
PunjabKesari
काजल सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था विजय प्रजापति
बता दें कि पुलिस ने काजल सिंह हत्याकांड (Kajal Singh murder case) मामले में नामजद दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी विजय प्रजापति फरार चल रहा था। विजय  ने पैसों के लेनदेन के विवाद में गगहा थाना के भलुआन इलाके की काजल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि काजल अपने पिता की पिटाई का वीडियो बना रही थी। इसको लेकर विजय ने उसे गोली मार दिया थी। जिसकी इलाज के दौरान लखनऊ केजीएमसी में मौत हो गई थी। उसके बाद से ही बदमाश फरार चल रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static