''पुलिस को देखते ही भगाने लगे गाड़ी...'' घेराबंदी कर पकड़ा 1 क्विंटल गांजा, 7 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 10:25 AM (IST)

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में थाना रामकोट पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त टीम ने रविवार को ग्राम माधवपुर के पास करीब 1 क्विंटल अवैध गांजा बरामद कर 7 अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 23 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से एक कार और एक डीसीएम वाहन भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें:- 'बहाव में बहता दिखा बेटा तो कूद पड़ा पिता...' 20 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला श/व

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार यादव ने बताया कि थाना रामकोट पुलिस और एसओजी की टीम ने अर्थना की ओर से आ रहे कार और डीसीएम को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर ग्राम माधवपुर के पास दोनों वाहनों को रुकवा लिया। वाहनों की तलाशी के दौरान करीब एक क्विंटल अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से विनोद कुमार पांडे, विजय महतो, मुन्ना कुमार, रामस्वरूप, राम आशीष वर्मा, सचिन लोधी और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया।  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गांजा लाकर विभिन्न जनपदों में उसकी बिक्री करते थे। मामले में विधिक कारर्वाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static