मिशन 2024: भाजपा ने बूथ स्तर पर ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी छिड़ने वाले युद्ध को जीतने की बनाई रणनीति
punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 11:33 AM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी छिड़ने वाले युद्ध को जीतने की रणनीति बना रही है। पार्टी का संदेश है कि चुनाव में एक युद्ध बूथ पर तो दूसरा युद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होता है। हमें दोनों युद्ध जीतना है। विपक्ष के हर दुष्प्रचार का हर हमले का संस्कारित भाषा में करारा जवाब देना है। पार्टी को आशंका है कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर विपक्ष षड्यंत्र रचकर चुनौतियां खड़ी करेगा। विपक्ष का पूरा जोर अफवाहें फैलाने पर रहेगा। ऐसे में सोशल मीडिया के योद्धाओं की जिम्मेदारी चुनाव में महत्वपूर्ण रहेगी।
सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में बनाई गई रणनीति
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सम्पन्न हुई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण, केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, मोर्चा और प्रकोष्ठों की राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक प्रीति गांधी, मोर्चे के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक राहुल नागर ने सोशल मीडिया पर भाजपा की प्रभावी उपस्थिति के लिए सुझाव दिए।
भाजपा के योद्धा बूथ और सोशल मीडिया पर भी फहरायेगें विजय का परचम
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार भाजपा के योद्धा बूथ पर भी और सोशल मीडिया पर भी विजय का परचम फहरायेगें। इस लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर ओबीसी नेतृत्व को तैयार करना है। आज भाजपा की सास्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा ने राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी दलों के नेताओं को मंदिरों में झुकने के लिए विवश किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh Vrat: रवि प्रदोष पर अवश्य करें ये काम, खुशियों से भर जाएगी तिजोरी

Gita Jayanti ke Upay: श्रीकृष्ण का आशीर्वाद चाहते हैं तो गीता जयंती पर यह करना न भूलें

कलयुगी पत्नी की खौफनाक साजिश: अपने ही बॉयफ्रेंड से कराई पति की हत्या, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

Margashirsha Amavasya: कब है मार्गशीर्ष अमावस्या, घर में सुख-शांति के लिए करें ये उपाय