UP Politics News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कर लिया फैसला, घोसी लोकसभा सीट से अरविंद राजभर ठोकेंगे ताल

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 07:34 AM (IST)

UP Politics News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को घोसी लोकसभा सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से एक सीट पर बात पक्की हो गई है, दूसरी पर बातचीत चल रही है।

ओपी राजभर ने घोसी लोकसभा सीट पर अरविंद राजभर को घोषित किया प्रत्याशी
मिली जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर ने जिले के रसड़ा में दल के प्रधान कार्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में घोसी लोकसभा सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। अरविंद राजभर ओम प्रकाश राजभर के बेटे हैं तथा योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली पिछली सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं। अरविंद राजभर सुभासपा के प्रधान महासचिव हैं। उन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव में वाराणसी जिले की शिवपुर सीट से समाजवादी पार्टी और सुभासपा के गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह भाजपा प्रत्याशी मंत्री अनिल राजभर से चुनाव हार गए थे।

CM योगी के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और लक्ष्य हासिल करेंगे: OP राजभर
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद राजभर को घोसी लोकसभा का प्रत्याशी तय किया है।  इस सवाल पर कि क्या भाजपा ने गठबंधन के तहत घोसी लोकसभा सीट सुभासपा को दी है, राजभर ने कहा कि घोसी सीट पर बात पक्की हो गयी है तथा एक अन्य सीट को लेकर भी बातचीत हो रही है। ओम प्रकाश राजभर ने घोषणा की है कि राजग को उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जिताने के लिये वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और लक्ष्य हासिल करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static