OP राजभर ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- योगी की नीति कहां पसंद है? एनकाउंटर संविधान के दायरे में नहीं है...

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 10:47 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) लगातार अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते है। एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। राजभर ने पुलिस कस्टडी में हुई अतीक अशरफ की हत्या और एनकाउंटर पर हो रही कार्रवाई पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि, एनकाउंटर संविधान के दायरे में ही नहीं है, यह संविधान के दायरे से हटकर है।

PunjabKesari

बता दें कि, सुभासपा के प्रमुख ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, "नहीं, योगी की नीति कहां पसंद है? ये संविधान के दायरे से हट कर है। एनकाउंटर संविधान के दायरे में नहीं आता है, ये संविधान से अलग है। पुलिस की मौजूदगी में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या हुई है, ये संविधान के खिलाफ है। आप कानून के दायरे और संविधान के अनुसार उसको फांसी दे देते। आप उसको जो भी सजा दिलवाना चाहते हैं देते, उससे बीजेपी और योगी की छवि बढ़ती। लेकिन उस घटना से किरकिरी हुई है। बीजेपी और योगी आदित्यनाथ की भी किरकिरी हुई है।"

यह भी पढ़ेंः Wrestler Protest: आज दिल्ली कूच करेंगे खाप चौधरी और राकेश टिकैत, देंगे पहलवानों को समर्थन...बनाएंगे रणनीति

PunjabKesari

संविधान में कहीं एनकाउंटर शब्द हैः राजभर  
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगातार भाजपा के लिए मुसीबत बन रहे है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, संविधान में कहीं एनकाउंटर शब्द है? पुलिस की डायरी में एनकाउंटर है। लेकिन संविधान में ऐसी बात नहीं है।" दरअसल, बीते कुछ दिनों में ओम प्रकाश राजभर बीजेपी और योगी सरकार पर सवाल खड़े करते नजर आए हैं। कई मौकों पर उन्होंने बीजेपी सरकार की आलोचना की है। दूसरी ओर सुभासपा प्रमुख बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को लेकर भी लगातार बयान दे रहे हैं। बीते दिनों ही उन्होंने कहा था, "अगर अखिलेश यादव कांग्रेस और बीएसपी के साथ गठबंधन करते हैं तो वो भी उस गठबंधन में शामिल होना चाहेंगे।" ऐसे राजभर अपने बयानों से विपक्ष पर निशाना साधते रहते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static