पति आलोक मौर्या की शिकायत पर प्रशासन सख्तः पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच के आदेश
punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2023 - 08:53 AM (IST)
लखनऊ: शासन ने बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उनके पति आलोक मौर्या की ओर से की गई शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। इसकी जांच प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत करेंगे। आदेश मिलते ही पंत ने अपने स्तर से जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया है। जांच के लिए प्रयागराज के अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें प्रयागराज के एडीएम प्रशासन और अपर नगर मजिस्टेट प्रथम को शामिल किया गया है। मालूम हो कि ज्योति मौर्या होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ निजी रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उनके पति आलोक ने मुख्यमंत्री समेत कई मंच पर शिकायतें की थीं। आलोक ने ज्योति पर अनियमित लेनदेन संबंधी शिकायतें की थीं।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा क्षेत्र के रहने वाले आलोक कुमार मौर्य का 2009 में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति हुई थी। उसके बाद उनका विवाह साल 2010 में वाराणसी के चिरईगांव की रहने वाली ज्योति मौर्य के साथ हुई। शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा। उनकी पत्नी ने आगे पढ़ने की इच्छा जताई। पति आलोक मौर्य ने पत्नी की बात को मानकर उसे इलाहाबाद में सिविल की तैयारी काराई। उसके बाद 2016 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में ज्योति मौर्या का 16वें नंबर पर एसडीएम पद पर चयन हुआ। ज्योति मौर्या की तैनाती प्रयागराज जिले में भी रह चुकी है, हालांकि इसके पहले ज्योति मौर्या की तैनाती कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर और लखनऊ जिलों में भी रही है। आलोक मौर्य ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था घर में खुशियां थी। लेकिन 2020 में ज्योति मौर्य का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध बन हो जाते जिसकी जानकारी उनके पति आलोक मौर्य को हो जाती है। उसके बाद से दोनो के बीच विवाद बड़ जाता है। आलोक मौर्य का आरोप है कि इसके लिए पत्नी को रोकने का प्रयास किया तो पत्नी के कथित प्रेमी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। आलोक मौर्य ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी की व्हॉट्सऐप को वायरल कर दिया। पत्नी मौजूदा समय में वह बरेली जिले में चीनी मिल में जीएम के पद पर कार्यरत हैं।

पति का यू हुआ था पत्नी पर शक, फिर बिगड़ी बात
पीड़ित पति की मानें तो पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य ने एक दिन अपने फेसबुक को पति के फोन में लॉगिन किया था लेकिन उसे लॉगआउट करना भूल गई थी। इसी बीचे उनके कथित प्रेमी मनीष दुबे ने कुछ अश्लील मैसेज किए। जो कि आलोक मौर्य ने देख लिया। इसके बाद से पति ने पत्नी से पूछताछ की। हालांकि पत्नी अधिकारी होने का हवाला देते हुए बोली की अधिकारी है बात करनी पड़ती है। इस पर आलोक ने कुछ नहीं बोला। पति का कहना है कि एक दिन उसे उनके सरकारी आवास पर अवैध संबंध बनाते हुए रंगे देख लिया था। उसके बाद उनके बीच बात बिगड़ गई।

