नोएडा में 9 बजे से स्कूल खोलने के आदेश जारी, घने कोहरे और ठंड के कारण DM ने बदली टाइमिंग

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 01:14 AM (IST)

नोएडा: कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर के पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को नौ बजे से खोलने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया है।

उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया है। कोहरे के चलते कई स्कूली बसों के हादसे का शिकार होने की घटनाएं बीते दिनों सामने आई है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static