‘कल्याण सिंह मार्ग’ के नाम पर तिलमिलाए ओवैसी, बोले- जरूरी है नाम बदलना?
punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 08:40 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे कल्याण सिंह का शनिवार 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राम मंदिर निर्माण के नायकों में से एक सिंह के निधन की खबर से राजनीतिक जगत के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए योगी सरकार ने पांच जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर किये जाने का ऐलान किया। वहीं अयोध्या के राम मंदिर जाने वाले मार्ग का नाम कल्याण सिंह मार्ग किए जाने के फैसले के बाद एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी योगी सरकार पर तिलमिला गए। उन्होंने कहा कि नाम बदलना जरूरी है या काम करना?
ओवैसी ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या-क्या नाम बदल दिए, कभी इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया कभी किसी और जगह का नाम बदल दिया। कभी स्टेशनों के नाम बदले। क्या नाम बदलना जरूरी है या काम करना? नाम से ज्यादा काम करिए। ओवैसी ने कहा कि यूपी के 37 लाख नौजवान बेरोजगार हैं और उनके नाम भी अनएंप्लॉयमेंट पोर्टल पर दर्ज हैं लेकिन उनको आज तक रोजगार नहीं मिला है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

शिमला: भारी बारिश के बाद एनएच-5 अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी: अधिकारी

प्रोड्यूसर से रंगदारी मांगने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार