''पापा पीरियड्स में हूं, प्लीज छोड़ दो…’, हैवान पिता ने 5 हजार के लिए दरिंदों को सौंप दी अपनी बेटी, जबरन संबंध बनवाए और फिर...

punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2026 - 04:27 PM (IST)

UP Desk: आज के समय में क्राइम इतना बढ़ गया है कि अब लोगों को किसी अपने पर भरोसा करने से भी डर लगने लग गया है। लालच में आकर लोग अपने खून के रिश्तों का भी कत्ल कर देते है। यह मामला भी कुछ ऐसा ही है। एक पिता जिसे रक्षक माना जाता है, उसने पैसों के लालच में इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया।

जानिए पूरा मामला 
यह मामला कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के बिरूर से मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने पैसों के लालच में अपनी ही नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेल दिया। इस अपराध में लड़की की नानी भी शामिल थी। पुलिस ने पिता, नानी और मुख्य आरोपी समेत अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मां की हो चुकी है मौत 
पीड़िता की मां का कुछ समय पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। 12वीं (पीयूसी) की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने पिता के घर लौटी थी। उसे उम्मीद थी कि पिता उसका सहारा बनेंगे, लेकिन उसने कभी सोचा भी नहीं था कि वही पिता उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।

5 हजार रुपये रोज कमाने का लालच
दिसंबर में पिता अपनी बेटी को लेकर उसकी नानी के घर गया। वहां दो दिन रहने के दौरान पिता और नानी ने मिलकर लड़की को देह व्यापार में धकेलने की साजिश रच ली। इसी दौरान भरत शेट्टी नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने पिता को लालच दिया कि अगर लड़की इस धंधे में उतरेगी तो रोज 5 हजार रुपये कमा सकती है। पैसों के लालच में पिता ने बेटी को उसके हवाले कर दिया।

मंगलुरु में दो दिन तक किया गया यौन शोषण
आरोपी पिता, भरत शेट्टी के साथ लड़की को मंगलुरु ले गया। रास्ते में लड़की ने बताया कि वह मासिक धर्म में है और बीमार है, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। अगले दिन भरत शेट्टी ने उसे धमकाया और कहा कि उसे कुछ लोगों के साथ जबरन संबंध बनाने होंगे। पीड़िता के अनुसार, 20 से 45 साल की उम्र के चार लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने अपनी नाबालिग उम्र बताकर छोड़ने की गुहार लगाई, तब भी आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। दो दिनों तक उसका लगातार यौन शोषण किया गया।

हिम्मत दिखाकर पहुंची पुलिस तक
किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता, नानी, भरत शेट्टी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि भरत शेट्टी दक्षिण कन्नड़ जिले में देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क चलाता था। उसके खिलाफ मंगलुरु और उडुपी में पहले से ही वेश्यावृत्ति के 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static