रिश्ते हुए तार-तार! चाची और भतीजे में अवैध संबंध; घर छोड़कर हुए फरार, रोते हुए पति बोला- दो दिन पहले...

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 01:50 PM (IST)

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक चाची को अपने सगे भतीजे से प्यार हो गया। दोनों  में अवैध संबंध बन गए। जिसके चलते उन्होंने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया और घर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पति और पूरा परिवार सदमे में है। ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

पति के पैरों तले खिसकी जमीन 
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर करहल का है। यहां के निवासी अजीत कुमार की पत्नी दो दिन पहले रात को घर से अचानक लापता हो गई। जिसके बाद पूरा परिवार परेशान हो गया और उसकी तलाश में जुट गया। इस दौरान जो सच उनके सामने आया, उसने उनकी पूरी दुनिया ही पलट दी। पति को पता चला कि उसकी पत्नी अकेले नहीं गई, वो उसके सगे भतीजे हर्षित के साथ फरार हुई है। 

दोनों में था अवैध संबंध 
परिवार को पता चला कि चाची और भतीजे दोनों में अवैध संबंध थे। जिसके चलते वो दोनों घर छोड़कर भाग गए। इससे पूरा परिवार सदमें है। अब पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन दोनों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश कर जल्द ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static