सपा के ट्विटर एडमिन की गिरफ्तारी पर भड़के पार्टी कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, पुलिस ने सपाइयों पर किया लाठीचार्ज
punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 04:28 PM (IST)

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) की गिरफ्तारी के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनके साथ बड़ी संख्या में सपा नेता पुलिस (Police) मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मनीष जगन की गिरफ्तारी पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही भाजपा (BJP) व योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद अखिलेश यादव जिला जेल पहुंच गए।
पुलिस ने सपाइयों पर किया लाठीचार्ज
वहीं, सपा कार्यकर्ता जल्द से जल्द मनीष जगन को रिहा करने की मांग करने लग गए। इसी दौरान अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय के बाद जिला जेल पहुंच गए। इसी बीच सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और उनकी पुलिस से झड़प हो गई। जिस पर पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि वह गिरफ्तार कार्यकर्ता से मिलने जेल पहुंचे थे। वहीं, पुलिस मुख्यालय में अखिलेश यादव ने मुख्यालय की चाय पीने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे आप पर भरोसा नहीं है। कहीं आप लोग जहर न मिला दो। उन्होंने कहा कि लखनऊ पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी निंदनीय एवं शर्मनाक है।
ये भी पढ़े...Social Media प्रभारी ऋचा राजपूत के खिलाफ भी FIR दर्ज, डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
अखिलेश यादव ने मुख्यालय की चाय पीने से किया इंकार, बोले...
दरअसल समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपने कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। पुलिस मुख्यालय पहुंचने के बाद अखिलेश यादव ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि यहां पर कोई कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिल रहा जिससे वह बात करें। वहीं, अखिलेश यादव ने मुख्यालय की चाय पीने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे आप पर भरोसा नहीं है। कहीं आप लोग जहर न मिला दो।
ये भी पढ़े...UP में विपक्षी दल बोले- भारत जोड़ो यात्रा' के स्वागत के राजनीतिक मायने न निकाले जाएं
Twitter handle से BJP नेताओं और पत्रकारों के खिलाफ की जा रही थी अभद्र टिप्पणी
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सपा के सोशल मीडिया (Social Media) सेल की ट्विटर हैंडल से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। इस बात की शिकायत जब लखनऊ पुलिस से की गई तो हरकत में आई पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के खिलाफ 3 मुकदमे हैं। अब समाजवादी पार्टी ने मनीष जगन अग्रवाल को रिहा करने की मांग की।