होली पर यात्रियों को बड़ी खुशखबरी: 15 दिनों तक गोरखपुर से दिल्‍ली के लिए विशेष विमान सेवा

punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2020 - 02:32 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में मार्च महीने के अंतर्गत गोरखपुर से स्पाइस जेट का विशेष विमान 15 दिन दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। होली में आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढऩे की वजह से विमानन कंपनी ने उड़ान शुरू करने का यह निर्णय लिया है।

विशेष विमान को उड़ान भरने की मिली अनुमति
बता दें कि एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विशेष विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी है। शनिवार को विमान के आने-जाने का शेड्यूल मिल गया है। अभी तक इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया के एक-एक विमान गोरखपुर से दिल्ली के लिए रोजाना उड़ान भरते हैं। वहीं स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट शुरू होने से दिल्ली आने-जाने वाले विमान की संख्या बढ़कर 4 होगी।

1 से 8 मार्च और 15 से 21 मार्च के बीच उड़ान
विमानन कंपनी ने शेड्यूल जारी करने के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। वहीं सबकुछ ठीक रहने पर 27 मार्च से इस शेड्यूल को नियमित भी किया जा सकता है। तय शेड्यूल के अनुसार विमान 1 से 8 मार्च और 15 से 21 मार्च के बीच उड़ान भरेगा। 189 सीट वाला विशेष विमान दिन में 2.25 बजे दिल्ली से यात्रियों को लेकर शाम 4.05 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। आधे घंटे बाद यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो जाएगा।

गोरखपुर से दिल्ली के लिए 2 फरवरी से फ्लाइट शेड्यूल

इंडिगो- आगमन : सुबह 11.00 बजे, प्रस्थान : सुबह 11.30 बजे
स्पाइस जेट- आगमन : दोपहर 12.55 बजे, प्रस्थान : दोपहर 01.25 बजे
एयर इंडिया- आगमन : दोपहर बाद 03.20 बजे, प्रस्थान : दोपहर बाद 03.45 बजे

मुंबई के लिए फ्लाइट शेड्यूल
स्पाइस जेट- आगमन : दोपहर 2.30 बजे, प्रस्थान : दोपहर बाद 3.00 बजे

हैदराबाद के लिए फ्लाइट शेड्यूल
आगमन : दोपहर 12.00 बजे, प्रस्थान : दोपहर 12.30 बजे

कोलकाता के लिए फ्लाइट शेड्यूल
आगमन दोपहर 11.10 बजे,प्रस्थान दोपहर 2.50 बजे

प्रयागराज के लिए फ्लाइट शेड्यूल
प्रस्थान : दोपहर 11.40 बजे, आगमन दोपहर 2.20 बजे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static