प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील
punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 07:48 PM (IST)
मेरठ: कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मेरठ में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। विधानसभा चुनाव में पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका ने हस्तिनापुर की प्रत्याशी अर्चना गौतम के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। खुले वाहन में प्रियंका अभिनेत्री एवं मॉडल अर्चना के साथ सड़कों पर निकली, जिन्हें देखने के लिये लोग सड़कों के किनारे और छतों पर खड़े थे। मवाना और हस्तिनापुर में निकाले गये रोड शो में पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट भी साथ थे। रोड शो को लेकिर युवाओं और महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखा गया।
रोड शो के बाद कांग्रेस महासचिव का काफिला मथुरा के लिये रवाना हो गया ,जहां प्रियंका यमुना पूजा के बाद घर-घर जाकर जनसंपकर् करेंगी। इसके बाद वह आगरा के खैरागढ़ जायेंगी और पा प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगी। गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम जायेगा। पहले चरण के लिये मतदान 10 फरवरी को होगा।