मुंबई में बोले YOGI आदित्यनाथ- UP के लोगों को अब वहां का निवासी होने पर होता है गर्व महसूस

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 09:18 AM (IST)

मुंबई/लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि उनके राज्य के लोगों को ‘उत्तर प्रदेश का निवासी होने' पर अब गर्व महसूस होता है, जबकि पांच साल पहले तक ऐसा नहीं होता था। लखनऊ (Lucknow) में अगले महीने होने वाले ‘ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट' से पहले आदित्यनाथ 2 दिन के लिए मुंबई (Mumbai) के दौरे पर हैं। यहां वह रोडशो (Roadshow) करेंगे और उद्योग जगत तथा बॉलीवुड के लोगों से मिलेंगे।

PunjabKesari

'उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी पहचान बताने में गर्व महसूस होता'
जानकारी के मुताबिक, मुंबई में बसे उत्तर प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘‘पांच साल पहले, देश-विदेश, कहीं पर भी उत्तर प्रदेश के लोग अपनी पहचान नहीं बताते थे, अपने पैतृक स्थान के बारे में बात तक नहीं करते थे। लेकन अब राज्य के लोगों को यह कहने में गर्व महसूस होता हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘अब लोगों को (खुद को उत्तर प्रदेश का निवासी बताने पर) शर्म या झिझक नहीं होती है।''

PunjabKesari

'प्रदेश में 5 साल के शासन के बाद पार्टी दो तिहाई बहुमत से दोबारा सत्ता में लौटी'
उन्होंने कहा कि  उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में आई थी। इस संदर्भ में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ, जब प्रदेश में पांच साल के शासन के बाद पार्टी दो तिहाई बहुमत से दोबारा सत्ता में लौटी। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण यह संभव हुआ।''

PunjabKesari

उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार के कार्यकाल में कोई साम्प्रदायिक दंगे नहीं हुए: CM Yogi
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले पांच साल में हर क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए काम किया है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘एक्सप्रेस-वे, हवाई संपर्क, मेट्रो और रेलवे नेटवर्क सहित तमाम बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। नदियों को जलमार्गों में तब्दील किया जा रहा है। हमारे यहां चार-लेन की सड़कें हैं, हवाई अड्डे और मेट्रो रेल है।'' उन्होंने दावा कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार के कार्यकाल में कोई साम्प्रदायिक दंगे नहीं हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static