CM योगी के प्रति जनता का बढ़ा विश्वास, सपा को सिरे से नकारा: सिद्धार्थ नाथ

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 10:04 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी (सपा) को सिरे से नकार दिया है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। सिंह ने शनिवार को कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को प्रदेश में 67 सीट मिली है जबकि सपा मात्र पांच में सिमट गयी है। सही मायनो में समाजवादी पार्टी को जनता ने नकार दिया और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा हुई। साथ ही लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ा है।      

प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी के सिंह की जीत से प्रयागराज में विकास का स्तम्भ मजबूत हुआ। समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया था तो वे 2022 के फाइनल की दौड़ में बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा जीत कर पुन: उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी। इससे पहले सिंह ने भगवतपुर में निर्माणाधीन सौ बेड का अस्पताल का निरीक्षण किया और कहा निर्माण की गति में तेजी लाई जाए ताकि जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त में ओपीडी का शुभारंभ अवश्य हो जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Related News

static