PM मोदी ने अलीगढ़ को दिए दो नायाब तोहफे, बोल- 20वीं सदी की गलतियों को 21वीं सदी का भारत सुधार रहा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 01:29 PM (IST)

अलीगढ़: प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ताला उद्योग के लिए विख्यात अलीगढ़ को दो नायाब तोहफे दिए। पीएम ने राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी और डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास किया। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं। कार्यक्रम में राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह विवि और डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड के बारे में दो संक्षिप्‍त डॉक्‍यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।

PunjabKesari
कल्याण सिंह को याद कर भावुक हुए मोदी
अलीगढ़ में लोधा के गांव मूसेपुर में यूनिवर्सिटी की जमीन पर प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए मुंख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अलीगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है। देश आजादी के 75 साल का महोत्सव मना रहा हैं। इस दौरान मोदी ने कल्याण सिंह को याद कर भावुक हो गए और कहा कि मैं आज सिंह की अनुपस्थिति महसूस कर रहा हूं। वे जहां होंगे मुझे आशीर्वाद दे रहे होंगे। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्‍होंने देशवासियों को राधाष्‍टमी की बधाई दी। कहा कि आज ब्रज क्षेत्र के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण दिन है। ब्रज के कण-कण में राधा जी हैं।

PunjabKesari

वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे
पीएम ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भी एक दौर था जब यूपी शासन-प्रशासन, गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था। लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं। 

PunjabKesari
चार वर्षों में MSP पर खरीद के नए रिकॉर्ड बने
उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि बीते चार वर्षों में MSP पर खरीद के नए रिकॉर्ड बने हैं। गन्ने के भुगतान को लेकर जो भी परेशानियां आती थी, उन्हें लगातार कम किया जा रहा है। 

मोदी ने राजा महेन्‍द्र प्रताप को किया याद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद करते हुए कांग्रेस पर आज कटाक्ष किया कि उसने अपने तप एवं त्याग से देश को दिशा देने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जैसे राष्ट्रनायकों से देश की अगली पीढि़यों को परिचित नहीं कराया और 20वीं सदी की उन गलतियों को 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है। 


PunjabKesari
युवाओं को राजा महेंद्र प्रताप के बारे में पढ़ना चाहिए
पीएम मोदी ने देश के नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युवा बड़ा लक्ष्य पाना चाहता है। जब भी उन्‍हें कोई मुश्किल नज़र आए तो वे राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह के जीवन और उनकी वीर गाथा से प्रेरणा लें, उनका जीवन हौसला देता है। युवाओं को राजा महेंद्र प्रताप सिहं के बारे में पढ़ना चाहिए।

डिफेंस एक्सपोर्टर के रूप में भारत की पहचान बनानी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने देश को दिशा दी और भारत की आजादी के लिए दुनिया के कोने-कोने में गए।  उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्सपोर्टर के रूप में भारत की पहचान बनानी है। हम प्रतिदिन सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

PunjabKesari
एएमयू का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप करने की थी मांग
बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर रखने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पुरानी मांग के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर एएमयू के बगल में बनने वाले एक नए विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। यह विश्वविद्यालय अलीगढ़ की कोल तहसील के लोढ़ा तथा मूसेपुर करीम जरौली गांव की 92 एकड़ से ज्यादा जमीन में बनाया जाएगा। अलीगढ़ मंडल के 395 महाविद्यालयों को इससे संबंद्ध किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, छात्रावास, आवासीय भवन आदि के लिए 101.41 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में अलीगढ़ मण्डल के चारों जनपद- अलीगढ़, कासगंज, हाथरस तथा एटा शामिल हैं। इसकी स्थापना से अलीगढ़ मण्डल के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

अलीगढ़ नोड में छोटे हथियार, आयुध, ड्रोन एवं अन्य इण्डस्ट्रीज प्रस्तावित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 फरवरी, 2018 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश ‘इन्वेस्टर्स समिट' का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश में एक ‘रक्षा औद्योगिक गलियारा' स्थापित किये जाने की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के सम्यक विकास के लिए कुल 06 नोड- अलीगढ़, आगरा, कानपुर, चित्रकूट, झांसी तथा लखनऊ में बनाए गए हैं। ‘रक्षा औद्योगिक गलियारे' में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश रक्षा तथा एयरोस्पेस इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन (प्रथम संशोधन) नीति-2019' लागू की है। अलीगढ़ नोड के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 19 कम्पनियों को भूमि का आवंटन सुनिश्चित किया जा चुका है। यह कम्पनियां 1245 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। अलीगढ़ नोड में छोटे हथियार, आयुध, ड्रोन, एयरोस्पेस मेटल कम्पोनेण्ट्स, एण्टी ड्रोन सिस्टम, डिफेंस पैकेजिंग एवं अन्य इण्डस्ट्रीज प्रस्तावित हैं। उत्तर प्रदेश के ‘रक्षा औद्योगिक गलियारे' से देश को रक्षा उत्पादन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और ‘मेक इन इण्डिया' को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

राजा महेंद्र सिंह के बहाने जाट वोटर्स को साधने में जुटी BJP
वहीं अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव और मुजफ्फरनगर में सरकार के खिलाफ राकेश टिकैत की बड़ी किसान महापंचायत के तुरंत बाद मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वेस्ट यूपी में किसान आंदोलन के चलते BJP को काफी कमजोर माना जा रह है। मोदी के इस दोरे से BJP  ने 100 सीटों पर फोकस किया है। पश्चिमी यूपी के जाट और ओबीसी वोटर्स को अपने पाले में करने की कोशिश होगी। पश्चिमी यूपी में जाटों की मुस्लिम और दलितों के बाद सबसे बड़ी आबादी है। इस इलाके के 5 मंडलों आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर ,मुरादाबाद और आंशिक रूप से बरेली में जाट बेहद प्रभावी है।   



      

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static