आपके एक वोट से ऐसी सरकार बनी है, जो दुनिया भर में भारत का डंका बजवा रही है: PM मोदी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 01:50 PM (IST)

पीलीभीत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके एक वोट से ऐसी सरकार बनी है, जो दुनिया भर में भारत का डंका बजवा रही है। कांग्रेस सरकारें हमेशा मदद मांगती थी लेकिन अब भारत मदद देते है। कोविड में भारत ने दुनिया भर की मदद की है। आज दुनिया में भारत की वाहवाही हो रही है और भारत का डंका बज रहा है।
PunjabKesari
PM मोदी ने पीलीभीत में श्री राम मंदिर, सरदार पटेल, सिख एकता सभी मामलों पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकरा कर, भगवान राम का अपमान किया और जो नेता प्राण प्रतिष्ठा में गए, उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस इतना डूब गई है कि उससे कभी बाहर नहीं निकल सकती। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र बनाया है, वो कांग्रेस का नहीं, बल्कि मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है।
PunjabKesari
वहीं, पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी को घेरे में लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आज जिस कांग्रेस के साथ खड़ी है, उस कांग्रेस ने 1984 में हमारे सिख साथियों के साथ क्या किया था। वो कोई भूल नहीं सकता। ये भाजपा है, जो सिखों के साथ पूरी शक्ति से खड़ी है। उनकी भावनाओं को समझते हुए काम करती है। कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन को देश की महान विभूतियों का अपमान करने में भी संकोच नहीं होता। कांग्रेस के या समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आज तक कभी स्टैच्यू आफ यूनिटी पर नहीं गए। ये लोग विदेश घूम आते हैं, लेकिन अपने ही देश में सरदार पटेल की प्रतिमा का दर्शन नहीं करते।

ये भी पढ़ें.....
- Ballia News: किसी बात पर मां ने लगाई फटकार, नाराज हुई लड़की.... जहर खाकर खत्म की अपनी जीवन लीला

बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में मां की फटकार से क्षुब्ध होकर 14 वर्षीय एक लड़की ने जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में रविवार को पूजा राजभर नामक लड़की ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने अचेतावस्था में पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूजा रविवार को अपनी मां के साथ खेत में गेहूं की कटाई के लिए गई थी। इस दौरान पूजा को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। पूजा घर वापस लौट गई और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static