'जो कहा, उसे हमने पूरा किया...', बस्ती में बोले पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस को वोट देने वोट बर्बाद करना है

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2024 - 01:05 PM (IST)

बस्ती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पहुंचे। जहां सीएम योगी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश का मान बढ़ाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही देश का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अब एक ही गूंज है, अबकी बार मोदी सरकार। उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि 4 जून का परिणाम दिखाई देने लगा है। इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्ती में उमड़ा ये जनसैलाब साफ बता रहा है, इस चुनाव में भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर बहेगी।


आपके लिए और ज्यादा मेहनत करूंगा: PM मोदी
बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने बस्ती पहुंचे। जहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बस्ती में उमड़ा ये जनसैलाब साफ बता रहा है, इस चुनाव में भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर बहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि आपके लिए और ज्यादा मेहनत करूंगा। देश ने हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारे वादों और इरादों पर भरोसा किया है। जो कहा, उसे हमने पूरा किया है। जनता के प्यार से पंडाल छोटा पड़ गया है। जनता की तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। कांग्रेस को वोट देने वोट बेकार करना है।
PunjabKesari
'भाजपा को वोट मजबूत सरकार की गारंटी है...'
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आज भारत का कद बढ़ा है, सम्मान बढ़ा है। भारत अब वैश्विक मंचों पर बोलता है, तो दुनिया सुनती है। भारत फैसले लेता है, तो दुनिया साथ चलती है। अयोध्या में उस ऐतिहासिक दिन मैंने कहा था, राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता। आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आज मोदी की सबसे मजबूत सरकार है। भाजपा को वोट मजबूत सरकार की गारंटी है।

ये भी पढ़ें....
- गर्मी का सितम जारी: आने वाले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


राम मंदिर को फिर से टेंट में भेजना चाहता है विपक्ष: PM मोदी
विपक्ष पर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष को राम मंदिर से परेशानी है। विपक्ष राम मंदिर का फैसला पलटना चाहता है। राम मंदिर को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं। राम मंदिर को बाबरी ताला लगवाना चाहते हैं। विपक्ष निराशा और हताशा में डूबा हुआ है। सपा नेता राम मंदिर को बेकार बताते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सपा के बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर तो बेकार है। सपा खुलेआम कहती है, राम मंदिर जाने वाले पाखंडी हैं। इंडी गठबंधन के एक और नेता ने कहा, राम मंदिर अपवित्र है। ये लोग सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं और इन सबकी आका कांग्रेस पार्टी है।
PunjabKesari
'सपा ने यूपी को सिर्फ बदनामी दी...'
पीएम मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो शहजादे दिन में सपने देख रहे हैं। यूपी में 79 सीटें जीतने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था। सपा ने यूपी को सिर्फ बदनामी दी। सपा की सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी। माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। ये माफिया सपा के महमान होते थे। पहले सड़कों की हालत बहुत खराब थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के हमदर्द हमें डरा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static