PM बोले- 'भ्रष्‍टाचारी चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, एक्‍शन जरूर होगा... भाजपा ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी , पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 08:19 PM (IST)

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ की रैली से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा। इस बीच उन्होंने विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया' गठबंधन पर भ्रष्टाचार और भ्रष्‍टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ''भ्रष्‍टाचारी चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, एक्‍शन होगा, जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारियों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि पूरी दुनिया में भाजपा की ‘थू-थू' हो रही है। यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा कहती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन सच्चाई यह है कि वह ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है।''

1-मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य : व्यक्त की शोक संवेदना,  भाई अफजाल अंसारी और बेटे उमर से की मुलाकात
गाजीपुर: 'राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी' (Rashtriya Shoshit Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज गाजीपुर पहुंचे और मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाई अफजाल अंसारी और बेटे उमर को सांत्वना भी दी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इस दुख की घड़ी में आप के साथ है।

2- Loksabha Election 2024: एक नजर बुलंदशहर लोकसभा सीट पर, BJP की लगेगी हैट्रिक या हाथी और हाथ बदल देंगे बाजी ?
Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में बुलंदशहर सुरक्षित एक लोकसभा सीट है। राजधानी दिल्ली से सटी इस लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना है। आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस के पास रही इस सीट पर साल 1991 से बीजेपी का कब्जा है। 

3- लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: मकान से बरामद किए तीन शव, पति पर हत्या की आशंका, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी घटना सामने आई है।  जहां पर बिजनौर थाना क्षेत्र के सर्वन नगर में 3 शव एक घर से पुलिस ने बरामद किए है। दरअसल, स्थानीय पुलिस को एक मकान में शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो घर के अन्दर तीन शव पड़े हुए थे। जिससे दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। 

4-दरोगा ने की महिला के साथ छेड़छाड़; रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठे विधायक, अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के साथ एक दरोगा ने छेड़खानी की है। पीड़ित महिला गैर जनपद के भाजपा सांसद की रिश्तेदार थी। 

5- मेरठ में इंडिया गठबंधन पर बरसे PM मोदी, कहा-  'कांग्रेस ने देश का एक अंग काट दिया', इसकी सजा मछुआरे भुगत रहे हैं
मेरठ: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की रैली से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा।

6- UP Politics: पल्लवी पटेल बोलीं- PDM के बिना देश में नहीं बन सकती सरकार
Lucknow/UP Politics: अपना दल (कमेरावादी) पार्टी और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन कर लिया है। जिसका आज औपचारिक ऐलान पल्लवी पटेल और ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। 

7- पिता बना हैवान! पहले 15 साल की मासूम बेटी का काटा गला फिर उठाया ये खौफनाक कदम
महेश चंद्र गुप्ता) Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपका दिल दहल जाएगा। जहां बहराइच शहर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी एक सफाई कर्मी ने पत्नी के ड्यूटी पर जाते ही अपनी सौतेली बेटी और पुत्र का गला चाकू से काट दिया। इसके बाद अपने गले पर भी चाकू से वार किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी और एएसपी नगर ने निरीक्षण किया है।

8- Uttar Pradesh Politics: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदली सियासी बिसात, मुस्लिम बहुल सीटों पर सपा- बसपा की टिकी निगाहें
लखनऊ: देश में होने वाले आम चुनाव के पहले चरण की तारीख नजदीक आ रही है और उत्तर प्रदेश में इन चुनावों में पश्चिमांचल की रामपुर, मुरादाबाद और संभल समेत कई मुस्लिम बहुल सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हुयी है, जहां मुस्लिम मतदाताओं की हिस्सेदारी 23 से 42 प्रतिशत के बीच है। 

9- आज बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए उमडा जनसैलाब, वृंदावन हुआ जाम; घंटों तक कतारों में लगे रहे श्रद्धालु
Banke Bihari Temple: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए हर रोज श्रद्धालु पहुंचते है। आज यानी रविवार को भी सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर दर्शन कर रहे है। 

10- INDIA ब्लॉक की रैली में बोले अखिलेश यादव- 'BJP दुनिया की नहीं ब्रह्माण्ड की सबसे झूठी पार्टी है'
Politics News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी'' करार देते हुए रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की ‘‘थू-थू हो रही है। यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर हम आंकड़े निकालेंगे तो ब्रह्मांड में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला होगा जितना भाजपा ने बोला है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static