सहारनपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, हेमा मालिनी के सटाइल में खेतिहर मजदूर बनकर गेहूं काटते दिखे OP राजभर...पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 06:40 PM (IST)

 UP Top Ten News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और एनडीए के सहयोगी ओपी राजभर प्रचार के दौरान अलग अंदाज में दिखाई पड़ रहे हैं। दरअसल, खेतिहर मजदूर बनकर गेहूं काटते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है...', PM मोदी बोले- मैं देश को झुकने नहीं दूंगा
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की एक वोट का डंका बज रहा है। मैंने प्रण लिया है कि देश को झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीति पर नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। विपक्षी दल शक्ति के खिलाफ हैं। क्या कोई शक्ति खत्म कर सकता है। ये देश वासियों के वोट की ताकत है।

BJP Foundation Day: आज स्थापना दिवस मना रही भाजपा, घर-घर संपर्क अभियान करेगी शुरू
 भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी छह अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा आज उत्तर प्रदेश के सभी 1.63 लाख बूथों पर अपना स्थापना दिवस मनाएगी। पार्टी के पदाधिकारी भी अपने बूथों पर रहकर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाएंगे। इसके बाद बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा और पदयात्रा निकालकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की जाएगी।

PM मोदी का विपक्षी गठबंधन पर बड़ा हमला, कहा- सपा को हर घंटे में उम्मीदवार बदलने पड़ रहें, कांग्रेस की स्थिति और भी विचित्र
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर पहुंच कर चुनावी शंखनाद किया है। यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर में देश का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा ये साथ मां शक्ति का स्थान है, मां शक्ति की साधना का स्थान है।

बाराबंकी: नहाने के दौरान 5 बच्चे नदी में डूबे, दो के शव मिले...तीन की तलाश में जुटे गोताखोर
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहाते समय 5 बच्चे नदी में डूब गए। आस-पास के लोगों ने शोर मचाया तो मौजूद मल्लाह तत्काल नदी में कूद गए। उसके बाद दो बच्चों के शव को नदी से बरामद कर लिया गया, जबकि तीन की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि दिन दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं दोनों आपस में सगे भाई हैं।

Ram Mandir: रामनवमी पर राम मंदिर को 24 घंटे खोलने के पक्ष में नहीं ट्रस्ट, भक्तों से की न आने की अपील
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई जाएगी। रामनवमी 17 अप्रैल हो है और 9 अप्रैल नवरात्रि के पहले दिन से अयोध्या का विश्व प्रसिद्ध रामनवमी का मेला शुरू हो जाएगा। इस साल रामनवमी पर 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसी बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों से अपील की है कि रामनवमी का मेला अपने घरों और अपने-अपने स्थान पर मंदिरों में मनाए। इस दिन राम मंदिर न आए।

अखिलेश यादव को घेरने की तैयारी में PDM, मुख्तार के भाई अफजाल को समर्थन देगें पल्लवी पटेल और ओवैसी ?
माफिया मुख्तार अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पूर्वांचल यूपी में सियासी पार्टी के नेताओं हमदर्दी जताने के लिए होड़ सी मची हुई है। पहले AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी और अब अखिलेश यादव कल गाजीपुर जाकर मुख्तार अंसारी के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे।

RO-ARO भर्ती पेपर लीक मामले में एक्शन जारी, कोचिंग संचालक अमित सिंह गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) आरओ, एआरओ भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर लगातार एक- एक आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। इसी कड़ी में STF ने कोचिंग संचालक अमित सिंह को गोमती नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को  सीटीईटी  पेपर लीक मामले में भी मेरठ से जेल जा चुका है।

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने SP पर बोला हमला, कहा- समाप्तवादी पार्टी है सपा
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज बुलंदशहर जिले के खुर्जा में बूथ सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि सपा गुंडे-माफिया की पार्टी है। सपा मतलब गुंडागर्दी, सपा मतलब अराजकता, सपा मतलब जमीनों पर कब्जा, सपा मतलब माफियाओं का अड्डा, सपा मतलब अत्याचार है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी: PM मोदी
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static