इटावा एनकाउंटर में पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 1 घायल

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 03:06 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा बताया कि देर शाम चौबिया इलाके में राहिन पुल के पास में पुलिस की टीम चेकिंग पर थी। उसी समय तेज रफ्तार कार सवार लोगों ने पुलिस का घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की।

PunjabKesariपुलिस ने कार सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें भूरे उर्फ देवेंद्र नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के अलावा उसके साथी सुधीर उर्फ भूरे, वीपी उर्फ नीलेश कुमार और अमन को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesariउन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से 2 बंदूक, एक राइफल और एक सरकारी बंदूक तथा कुछ कारसूत बरामद किए गए। सरकारी बंदूक के बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्टया यह बदूंक किसी सरकारी कर्मी से लूटी गई हो सकती है। मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाश मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया जबकि उसके अन्य साथियों को जेल भेजा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static