चार फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अधिकारियों को ब्लैकमेल करते थे भ्रष्टाचार

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 06:31 PM (IST)

नोएडाः राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा पुलिस ने एक ऐसे पत्रकारों का गैंग का पर्दाफाश किया है, जो पत्रकारिता की आड़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले तथा अधिकारियों को ब्लैकमेल करके अपने निजी फायदे के लिए धंधा कर रहे थे। पुलिस ने अबतक पत्रकार सुशील, पंडित उदित गोयल, नीतीश पांडेय और चन्दन राय को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार रमन ठाकुर पुलिस ने 25000 हजार का इनाम घोषित किया है।

आरोप है कि वे पत्रकार होने का दावा कर अवैध वसूली करते थे और अपने हित साधने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाते थे। पुलिस ने बताया कि इनका एक साथी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तार फर्जी पत्रकारों में दो इससे पूर्व भी जेल जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने कई पुलिसवालों, प्रशासनिक अधिकारियों, प्राधिकरण के अधिकारियों, तथा नेताओं से सांठगांठ कर करोड़ों रूपये की कमाई करने की बात स्वीकार की है। इनकी चल- अचल संपत्ति को जिला प्रशासन कुर्क करने की तैयारी कर रहा है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि पत्रकारिता की आड़ में एक संगठित गिरोह बनाकर, अवैध धनोपार्जन करने, तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने हित साधने वाले गिरोह के चार लोगों को थाना बीटा दो पुलिस ने शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी गैंगस्टर कानून के तहत हुई है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सरगना सुशील पंडित है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इनके साथी उदित गोयल, चंदन राय तथा नीतीश पांडे को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी रमन ठाकुर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद व लखनऊ में सक्रिय था। उन्होंने बताया कि यह गिरोह दो प्रकार से अपना कार्य संपादित करता था।

इस गिरोह के सदस्य सरकारी सेवकों, विशेषकर पुलिस अधिकारियों को अनुचित आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर व्यक्ति विशेष के पक्ष में कार्य करने के लिए प्रेरित करते थे। जिलाधिकारी ने बताया कि दो पत्रकारों की गिरफ्तारी नोएडा से, एक की गाजियाबाद से, तथा एक की लखनऊ से हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कार्यालयों को सील कर दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static