फिरोजाबाद में फर्जी वोट डालने आए 42 मतदाता गिरफ्तार, मतदान करने से पहले ही पुलिस ने दबोचा

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 11:34 AM (IST)

UP Lok Sabha Election: फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सुबह से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे है। इसी बीच पुलिस ने 42 फर्जी मतदाताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वोट डालने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया और फर्जी मतदान करने से रोक दिया है। इनकी गिरफ्तारी थाना रामगढ़, उत्तर, दक्षिण और रसूलपुर से  हुई है।    

शाम 6 बजे तक जारी रहेगा मतदान
बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 10 संसदीय सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली लोकसभा सीट हैं। इन सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

सपा की पर्ची बना रहे BLO को पुलिस ने दबोचा
फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला घनी में मतदान चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बीएलओ को उठा लिया। आरोप है कि यह बीएलओ समाजवादी पार्टी के लिए वोट बना रहा था। पुलिस का कहना है कि बीएलओ गड़बड़ी कर रहा था। बीएलओ का नाम है संजय कुमार है। थाना प्रभारी का कहना है कि बीएलओ सपा के बस्ते पर बैठकर पर्ची बना रहा था। इसलिए उसे पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: बरेली में सबसे ज्यादा और फिरोजाबाद में सबसे कम प्रत्याशी, यूपी में 100 प्रत्याशियों में 8 महिला उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम 7 प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं। मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह चुनावी मैदान में हैं। बताया जा रहा है कि इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में 8 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। आज उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण में जिन 10 सीटों पर चुनाव हो रहा है उसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं।

​​​​​​​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static