Meerut: कुख्यात बदमाश उधम सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी को सता रहा Encounter का डर

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 02:55 PM (IST)

मेरठ: उतर प्रदेश के मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल के एक कुख्यात बदमाश उधम सिंह को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल का कुख्यात बदमाश उधम सिंह ‘डी-50' गिरोह का सरगना है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर 65 से अधिक संगीन धाराओं में तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूत्रों से पता चला था कि उधम सिंह जेल से छुटने के बाद लोगों को धमका कर उनसे उगाही कर रहा थ।

एसएसपी के अनुसार, पिछले दिनों उधम सिंह ने गांव के ‘इंडियन बैंक' के कर्मचारियों को बैंक ना खोलने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ बैंककर्मियों को घर बुलाकर उनके साथ बदसलूकी भी की थी। पुलिस ने बैंक के प्रबंधक गौरव राजपूत की तहरीर पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और बृहस्पतिवार को उधम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि उधम सिंह लंबे समय से जेल में ही था। करीब 10 दिन पहले बाराबंकी जेल से जमानत पर बाहर आया था।

वहीं कुख्यात बदमाश उधम सिंह की पत्नी चेयर पर्सन पुष्पा देवी को पति के एनकाउंटर का डर सता रहा है। पुष्पा देवी ने गुरुवार देर रात कहा कि गिरफ्तारी के बाद जेल ले जाते समय पुलिस ने कई जगह गाड़ी रोकते हुए उन्हें परेशान और टॉर्चर करते हुए दबाव बनाया है। पुलिस-प्रशासन पति की हत्या करवा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आला अधिकारियों को इस मामले की सूचना देने की बात भी कही।

   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static