वाराणसी में मंदिर-मस्जिद पर अपत्तिजनक पोस्टर जारी, आरोपी शिवसेना नेता गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 02:00 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण एवं वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर शिवसेना ने अपत्तिजनक पोस्टर जारी किए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस ने शिव सेना नेता को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesariपुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अजय चौबे को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया गया जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि कैंट क्षेत्र के महावीर मंदिर के पास आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। उसने ऐहतियातन पोस्टर पर अंकित निवेदक अजय चौबे को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesariजानकारी मुताबिक इस पोस्टर को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पोस्टर से शहर का सांप्रदायिक सछ्वाव बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। शिव सेना नेता को हिरासत में लेने के बाद उसके समर्थकों ने कैंट थाने के बाहर प्रदर्शन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Related News

static