किशोरी का शव कब्र से निकाल कराया पोस्टमार्टमः भाई ने बहन के प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 04:08 PM (IST)

लखीमपुर खीरी- थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत के मामले में डीएम की अनुमति मिलने के बाद रविवार को कब्र की खोदाई कराकर शव निकाला गया। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। देर शाम तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई थी जिससे किशोरी की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया।
थाना नीमगांव क्षेत्र में रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी की पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवार वालों ने बीमारी से मौत होने की बात कहकर शव को दफन कर दिया था। शुक्रवार को किशोरी के भाई ने अपनी दूसरी बहन के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। उसका कहना था कि आरोपी ने छोटी बहन से भी दुष्कर्म की कोशिश की। उसने विरोध किया तो गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
डीएम की अनुमति मिलने के बाद रविवार को एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय, तहसीलदार सुखविंदर सिंह व सीओ सुबोध जायसवाल गांव पहुंचे। अधिकारियों व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्र की वीडियोग्राफी के बीच खदाई कराई गई। पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। देर शाम तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

Mayawati News: मायावती ने BSP की विरासत आकाश आनंद को सौंपी, बनाया अपना उत्तराधिकारी

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव