प्रसपा का दफ्तर किया गया बंद, होर्डिंग भी हटाया गया...कल अपनी पार्टी को सपा में विलय किए थे शिवपाल

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 02:23 PM (IST)

लखनऊ: कल उपचुनाव का परिणाम आने के बाद प्रसपा के अध्यक्ष शिपवाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी को सपा में विलय कर दिया और आज प्रसपा पार्टी कार्यालय को बंद कर दिया गया है। दफ्तर पर अब शिवपाल यादव के आवास और कैंप ऑफिस की तख्ती लगा दी गई है। 
PunjabKesari
बता दें कि यूपी उपचुनाव के नतीजों ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव का कद और बढ़ा दिया है। मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को उपचुनाव में प्रचंड जीत मिली है। शिवपाल की अपनी जसवंतनगर विधानसभा सीट से डिंपल यादव को एक लाख से अधिक मतों की बढ़त मिली। ऐसे में शिवपाल ने यह साबित कर दिया कि उनका क्षेत्र में जबरदस्त प्रभाव है।
PunjabKesari
उपचुनाव के नतीजे आते ही शिवपाल ने समाजवादी पार्टी से विलय कर लिया। जिसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा का झंडा अपनी गाड़ी पर लगाया और कहा कि यह अब कभी नहीं उतरेगा। इसके साथ ही अब उम्मीद की जा रही है कि शिवपाल फिर सपा में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें शीघ्र ही अखिलेश पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। डिंपल यादव की जीत के बाद चाचा भतीजा की दुरियां खत्म होती हुई नजर आईं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static