मंदिरों में शारदीय नवरात्र की तैयारी जोरों पर, भक्‍तों में दूर्गा पूजा को लेकर भारी उत्‍साह

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 02:31 PM (IST)

फर्रुखाबादः बुधवार से शारदीय नवरात्रों के आगमन के साथ जगत जननी जगदम्बे मैया भक्तों का कल्याण करने के लिए शेर पर सवार होकर आ रही हैं। मैया के भक्तों को तो नवरात्र का साल भर इंतजार रहता है। पूरे शहर में नवरात्र की तैयारियां चल रहीं हैं। मंदिरों में रंगाई-पुताई के बाद बिजली की भव्य सजावट की जा रही है। घरों में घट स्थापना की तैयारियों में महिलाएं जुटी हैं। महंगाई तो है पर भक्तों को इसे स्वीकार करने की शक्ति मैया की भक्ति से अपने आप मिल जाती है।
PunjabKesari
कल से देवी मंदिरों में विशेष पूजा-वंदना शुरू हो जाएगी। भक्तगण मां दुर्गा को मनाकर मन वांछित फल पाने की कामना लिए हुए हैं। मंदिरों में कई दिन पहले से चल रहीं तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। मूर्तियों को सजाया गया है। मंदिरों के मठ बिजली से जगमगा रहे हैं। फर्रुखाबाद के ऐतिहासिक देवी मंदिरों में खास पूजा अर्चना और आरती की परम्परा हैं।
PunjabKesari
ऐतिहासिक गुड़गांव मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां गुरु द्रोणाचार्य ने गुरु ग्रामेश्वरी देवी की स्थापना की थी। ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर भी सच्चा दरबार है। यहां स्थापित मैया की मूर्ति मंदिर के पीछे स्थित तालाब से निकली थी। इसके अलावा भी सभी प्राचीन मंदिरों में सजावट का काम चल रहा है। घरों में भी नवरात्र का पूजन किया जाता है। पूजन में घट स्थापना की  परम्परा है। मंदिरों की सुरक्षा के पर्याप्त पुलिस और पीएसी को लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static