बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आज वाराणसी आएंगी राष्ट्रपति, देखेंगी गंगा आरती..सुरक्षा के कड़े इंतजाम

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 08:57 AM (IST)

वाराणसी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगी। यहां श्रीकाशी विश्वनाथधाम में दर्जन पूजन करेंगी। जिसके बाद गंगा आरती भी देखेंगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे। प्रोटोकाल के मुताबिक राष्ट्रपति 13 फरवरी को दोपहर तीन बजे के करीब लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पर उतरेंगी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री लखनऊ से चलकर यहां कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर आ जाएंगे व राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति कार से सबसे पहले काल भैरव मंदिर जाएंगी।
PunjabKesari
जिसके बाद द्रौपदी मुर्मु दर्शन-पूजन के बाद श्रीकाशी विश्वनाथधाम पहुंचेंगी। बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के बाद बाद गंगा आरती देखेंगी। इसके बाद कार से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचकर देर शाम लगभग 7 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री राष्ट्रपति की विदाई के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। दूसरी तरफ राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
PunjabKesari
सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक बैरिकेडिंग की गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छतों पर भी सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। गैर जिलों से भी बड़ी संख्या में फोर्स मंगाई गई है। सुरक्षा की कमान आठ आइपीएस संभालेंगे। राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, उस पर यातायात 15 मिनट पहले रोक दिया जाएगा। करीब 450 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, 80 उपनिरीक्षक, 26 डिप्टी एसपी व 16 एएसपी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। सादे कपड़े में भी जवानों की तैनाती की गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static