राजनीति के बाद Twitter पर भी सक्रिय हुई प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 12:56 PM (IST)

लखनऊः लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का नया महासचिव बना दिया गया है। वहीं प्रिंयका गांधी भी सक्रिय राजनीति में आने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गई हैं। दरअसल, प्रिंयका गांधी ने ट्विटर पर अपना एकाउंट बनाया है। जिसके द्वारा वह जनता से सीधा संवाद कर पाएंगी।

प्रिंयका गांधी का ट्विटर हैंडल @priyankagandhi है। हालांकि उनके ट्विटर हैंडल से अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया गया है। वहीं प्रियंका गांधी ट्विटर पर सात लोगों को फॉलो कर रही हैं। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी भी शामिल हैं। फिलहाल खबर लिखने तक प्रियंका गांधी के फॉलोअर्स की संख्या 26 हजार हो चुकी है। उनके फॉलोअर्स मिनट दर मिनट बढ़ते जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Related News

static