रायबरेली के गुरुद्वारा पहुंचीं प्रियंका गांधी, लोगों के साथ गुजारा समय...देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 03:46 PM (IST)

Raebareli: लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यूपी के रायबरेली में गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका है। साथ ही उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने गुरुद्वारा में कुछ समय बताया।

PunjabKesari
रायबरेली सीट पर 20 मई को होगा मतदान
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होना है। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (अजा), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (अजा), बाराबंकी (अजा), फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटें आती हैं। कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। इसके लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी लगातार चुनाव प्रचार कर रही है।

PunjabKesari
भाई के लिए वोट की अपील कर रही प्रियंका  
नामांकन के बाद से ही प्रियंका गांधी ने रायबरेली में डेरा डाला हुआ है। वह लगातार नुक्कड सभाएं कर अपने भाई के लिए वोट की अपील कर रही है। वह लोगों से संवाद कर कांग्रेस के लिए माहौल बना रही हैं। प्रियंका गांधी लगातार धार्मिक स्थलों पर जाती हैं और चुनाव प्रचार कर रही हैं। आज यानी शनिवार को प्रियंका गांधी रायबरेली में गुरुद्वारे पहुंचीं और कुछ समय गुजारा।

PunjabKesari  
रायबरेली में कांग्रेस भाजपा आगे!
वहीं, राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि रायबरेली में कांग्रेस भाजपा से आगे हैं जबकि अमेठी सीट पर कड़ी टक्कर है। अमेठी सीट पर कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी में सपा कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इंडिया गठबंधन का दावा है कि जनता भाजपा से नाराज है और महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर मतदान करेगी।

यह भी पढ़ेंः 'योगी आदित्यनाथ एक कुशल प्रशासक हैं...' राजा भैया ने सीएम योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी के बारे में कहा कि वह देश के यश्स्वी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने देश के आगे ले जाने के लिए काम किया है। वहीं, राजा भैया ने सीएम योगी के बारे में कहा कि 'योगी आदित्यनाथ एक कुशल प्रशासक हैं।'

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static