कृषि कानून के खिलाफ पूरे देश में किसान एकजुट होकर कर रहे हैं विरोधः प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 03:17 PM (IST)

लखनऊः दोनों सदनों में कृषि बिल (Agricultural bill) पास होने के बाद किसान सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं। वहीं मोदी सरकार (Modi government) अपने फैसले से टस से मस नहीं है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शनिवार को एक वीडियो ट्वीट कर केंद्र सरकार (Central Government) पर जोरदार हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि पूरे देश के किसान एकजुट होकर नए कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। बिलों में एमएसपी का प्रावधान न होना, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और मंडी व्यवस्था का खात्मा किसानों की मेहनत पर कुल्हाड़ी चलाने जैसा है। इस अन्याय के विरूद्ध आज सारा भारत एकजुट है।'

इससे पहले प्रियंका ने लिखा कि किसानों से एमएसपी (MSP) छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static