UP में गायों को जिंदा दफनाने के मामले में जवाब दें मोदी: प्रियंका गांधी
punjabkesari.in Monday, Dec 13, 2021 - 04:59 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गायों को जिंदा गाढने की घटना क्रूरता की पराकाष्ठा है और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को इस आपराधिक मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगना चाहिए। वाड्रा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए पूछा, ‘‘योगी आदत्यनाथ जी, आपकी सरकार के प्रशासन ने बांदा में सैकड़ों जिंदा गायों को दफना दिया। आपकी सरकार में गौशालाओं में गौ माता क्रूरता एवं अमानवीयता का शिकार हैं।''
उन्होंने इस मामले में श्री मोदी से हस्तक्षेप करने को आग्रह किया और कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी आज आप उत्तर प्रदेश में हैं। क्या आप गौशालाओं की दुर्दशा पर उप्र सरकार से जवाबदेही मांगेंगे।'' इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कई गायों को मिट्टी और पत्थर में जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं