प्रियंका गांधी का हमला- योगी सरकार का अपराध पर नहीं रहा कोई नियंत्रण

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 12:42 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हत्या एवं महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि योगी सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, 'आप उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। ' प्रियंका ने दावा किया, 'बीजेपी सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है, 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं। महिलाओं पर अत्याचार।' उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है। ट्वीट के साथ उन्होंने एक निजी समाचार पत्र की खबर को भी शेयर किया है।
PunjabKesari
बता दें कि, इससे पहले समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘हत्या प्रदेश’ की राजधानी बन चुकी लखनऊ में अपराधियों को कानून का रत्ती भर डर नहीं! 22 दिन...12 गोलिकांड...4 हत्याएं। संतकबीरनगर के खलीलाबाद में भी युवक की गोली मारकर बदमाशों द्वारा हत्या। दहशत में जिंदगी...ख़ामोश पुलिस!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static