मां के गढ़ में पहुंची प्रियंका, बूथ कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2019 - 12:58 PM (IST)

रायबरेलीः रायबरेली में चुनावी बिगुल बजने के बाद सोनिया के गढ़ को भेदने के लिए जहां भाजपा पूरे दमखम से रायबरेली में कमल खिलाने का प्रयास कर रही है, तो वहीं प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी व भाई राहुल गांधी को जीत दिलाने के लिए रायबरेली व अमेठी के चुनावी मैदान में कूद चुकी हैं।

जिसके चलते अमेठी के बाद प्रियंका रायबरेली पहुंची है। अमेठी दौरे के बाद प्रियंका बुधवार देर रात रायबरेली भुए मऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर विश्राम किया। वहीं गुरुवार को वह बूथ कार्यकर्ताओं से बैठक कर वह चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। प्रियंका शाम तक बारी-बारी से जनपद के सभी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

प्रियंका के रायबरेली आने की जानकारी मिलते ही सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका, राहुल, सोनिया गांधी जिंदाबाद व चौकीदार चोर है के नारे लगाए। वहीं रायबरेली में प्रियंका गांधी के आने पर पोस्टर चस्पा का खेल भी लगातार जारी है। आज फिर प्रियंका गांधी के रायबरेली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यालय आसपास व चौराहों पर पोस्टर देखने को मिले हैं।

पोस्टर के जरिए प्रियंका और सोनिया गांधी पर हमला किया गया है। इसमें लिखा है कि रायबरेली मा जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के क्लियर दीन रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर-मंदिर परी दिखाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static