हादसे में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल पहुंची प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 10:29 AM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली के दौरे पर आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मंगलवार को मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आते समय हादसे का शिकार हुए तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जिला अस्पताल जा पहुंची। प्रियंका ने घायल कार्यकर्ताओं का हाल जाना और पूछा “ यहां कोई दिक्कत तो नहीं है। ” प्रियंका वार्ड में भर्ती और मरीजों से भी मिलीं। उन्होंने डॉक्टरों से सबके अच्छे इलाज करने को कहा। यहां के बाद प्रियंका गौरीगंज के लिए रवाना हो गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static