आगरा में यमुना नदी में नहाने गये तीन साथी युवक डूबे, मौत
punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 08:49 PM (IST)

आगरा, 23 मई (भाषा) आगरा के बटेश्वर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भगवान शिव के दर्शन से पहले यमुना नदी में स्नान करने के लिए कूदे तीन दोस्त डूब गये, जिससे तीनों की मौत हो गयी।
थाना बाह निरीक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर गोताखोरों ने यमुना में तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आयुष (18) और कन्हैया (25) को गोताखोरों ने निकाल लिया।
पुलिस ने बताया कि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी, इसके करीब आधा घंटे बाद सौरभ (19) का शव भी मिला।
बटेश्वर में सोमवार सुबह फतेहाबाद के पीताबाई पोखर निवासी 18 वर्षीय आयुष पुत्र सितारी, फतेहाबाद के कछयायी निवासी 19 वर्षीय सौरभ पुत्र पूरन और 25 वर्षीय बोदला निवासी कन्हैया पुत्र बंटू वहां पहुंचे थे।
बताया गया है कि बटेश्वर में भगवान शिव के दर्शन से पहले तीनों युवक यमुना में स्नान कर रहे थे। सबसे पहले आयुष ने यमुना में छर्लांग लगाई। वह गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा।
उसे बचाने के लिए सौरभ और कन्हैया ने भी यमुना में छलांग लगाई। इस दौरान उनके साथ आया चौथा मित्र आशीष यह दृश्य देखकर डर गया और उनकी मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगा।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे